दो वर्षीय बालिका की मृत्यु के संबंध में संक्षिप्त ब्रीफ

Uncategorized

रायपुर : दिनांक 19.11.2026 को प्रातः लगभग 08:00–09:00 बजे रेलवे स्टेशन रायपुर के फुटपाथ पर (जीआरपी क्षेत्राधिकार ) निवासरत एक 25 वर्षीय महिला की लगभग 02 वर्षीय पुत्री की तबीयत खराब होने पर उसे उपचार हेतु मेकाहारा अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान दोपहर लगभग 02:00 बजे बालिका की मृत्यु हो गई।

प्रारंभिक तौर पर मृत्यु सामान्य बीमारी के कारण होना प्रतीत होने तथा उस समय परिजनों द्वारा किसी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं किए जाने से मेकाहारा अस्पताल की चिकित्सकीय टीम द्वारा परिजनों को मृत्यु की सूचना देकर नियमानुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए डिस्चार्ज किया गया था।

बाद में बालिका की माता एवं परिजनों द्वारा मृत्यु को संदेहास्पद बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में परिजनों से पृथक आवेदन प्राप्त कर बालिका के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही है।

वर्तमान में चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत ही मृत्यु के वास्तविक कारण एवं अन्य किसी संदेहास्पद परिस्थिति के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *