मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

Uncategorized

रायपुर, 20 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए मां ही उसकी पूरी दुनिया होती है। मां का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके जाने से उत्पन्न हुई कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।

उन्होंने बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *