पुलिस और जनता के बीच घनिष्ठता बढ़ाने की दिशा में पहल के लिए वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : वाड्रफनगर जिले की पुलिस चौकी बलंगी में पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और जनता के बीच घनिष्ठता बढ़ाने की दिशा में पहल के लिए वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन पुलिस चौकी परिसर बलंगी थाना रघुनाथनगर में किया गया। इसमें आसपास के 18 गांवों की टीमों ने भाग लिया। 2 दिनों तक चले वॉलीबाल मैच के फाइनल में मुख्यअतिथि एसडीओपी वाड्रफनगर अविनाश सिंह ठाकुर ने विजेता टीमों को शील्ड व नकद पुरस्कार व वरिष्ठ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *