तीसरी बटालियन अमलेश्वर दुर्ग में जनरल परेड के साथ जवानों को जाति हथियार के संबंध में जानकारी देते हुए शस्त्र कवायद कराया गया

Chhattisgarh

रायपुर : आज दिनांक 11.02.2021 को तीसरी वाहिनी छ स बल, अमलेश्वर दुर्ग में आईपीएस अरविंद कुमार कुजूर सेनानी द्वारा जवानों का परेड लिया गया, परेड के दौरान जवानों द्वारा धारित वेशभूषा उत्तम दर्जे के पाए जाने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। परेड समाप्ति उपरांत जवानों को जाति हथियार इंसास, एसएलआर, एके-47 एवं जेवीपीसी रायफल के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए जवानों से शस्त्र कवायद कराया गया ।

आईपीएस अरविंद कुमार कुजूर द्वारा जवानों को पुलिस रेगुलेशन में निहित नियमों तथा छत्तीसगढ़ विशेष सशस्त्र बल अधिनियम 1968 के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए नियमों का अक्षरसः पालन किए जाने हेतु हिदायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *