शक्ति : जांजगीर जिला के शक्ति पामगढ़ थाना क्षेत्र के संजय खरे के सुसाइड नोट में राजकुमार खाण्डे तथा उसके परिवार द्वारा मारपीट करने एवं सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने तथा 20 हजार रूपए की मांग करने से आहत होकर युवक ने आत्महत्या किया है।
सुसाइड नोट में सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार के नाम का उल्लेख होने पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चांपा ने निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया ।बता दें की इस पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा मधुलिका सिंह द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।