विधानसभा उप-निर्वाचन-2020…मरवाही उपनिर्वाचन के लिए नामांकन हेतु कल अंतिम दिन

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : दिनांक15अक्टूबर 2020,विधानसभा क्षेत्र मरवाही – 24 के उप-निर्वाचन के लिए गुरुवार को चार नामांकन पत्र दाखिल किये गए जबकि 2 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र लिए। मरवाही उप निर्वाचन के लिए नामांकन जमा करने का कल 16 अक्टूबर को अंतिम दिन है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार  गुरुवार को 4 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए और इस प्रकार 15 अक्टूबर की अवधि तक कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं,जबकि 16 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र लिए हैं। गुरुवार को निर्दलीय श्रीमती सोनमती सलाम, भारतीय जनता पार्टी के डॉ. गंभीर सिंह, निर्दलीय प्रतापसिंह, निर्दलीय अर्पण सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि मरवाही विधानसभा निर्वाचन में एक लाख 90 हजार 907 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 97 हजार 209 महिला, 93 हजार 694 पुरूष तथा 04 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। विगत विधानसभा निर्वाचन -2018 की तुलना में इस बार मरवाही में 6 हजार 886 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24-मरवाही के लिए निर्वाचन किया जाना है।अनुसूचित जनजाति (अजजा) के लिए आरक्षित इस सीट के लिए अभ्यर्थी अपने नामांकन 16 अक्टूबर 2020 तक दाखिल कर सकते हैं। नामांकनपत्रों की जाँच 17 अक्टूबर 2020 को होगी जबकि अभ्यर्थी अपने नाम 19 अक्टूबर 2020 तक वापस ले सकेंगे। मरवाही विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए मतदान 3 नवंबर 2020 को होगा,जबकि मतगणना 10 नवंबर 2020 को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *