चित्रा पटेल : रायपुर : छ ग रायपुर पर्यटन विभाग के तत्वाधान में प्रदेश सरकार की महती योजना राम वनगमन पर्यटन परिपथ के लिए लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता रखी है। सभी प्रतिभागी अपने डिज़ाइन किये हुए लोगो 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020 तक पर्यटन विभाग की ईमेल आईडी rvgp@visitcg.in पर भेज सकते हैं। उत्कृष्ट लोगो के चयन पर विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार राशि रु10,000 एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। छ.ग. टूरिस्म बोर्ड की वेबसाइट www.chhattisgarhtourism.in में प्रतियोगिता से सम्बन्धित समस्त जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।
राम वनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना की नोडल अधिकारी अनुराधा दुबे ने बताया कि चूंकि राम का जीवन जनमानस से जुड़ा है इसलिए इस महती परियोजना के लिए लोगो का डिज़ाइन जनमानस से आना एक अनूठी पहल है।