रायपुर : बीजापुर में आज सुबह ही करीबन 8:00 बजे माओवादियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आया जवान। सड़क सुरक्षा पर निकले थे DRG और CAF के जवान। ब्लास्ट में एक जवान हुआ है जख्मी। घायल जवान को उपचार के लिए लाया जा रहा ज़िला चिकित्सालय। बुरजी और पुसनार के बीच हुआ ब्लास्ट। गंगालूर थानाक्षेत्र का मामला घायल जवान का नाम रितेश पटेल बताया गया। SP कमलोचन कश्यप ने की घटना की पुष्टि।