इंदौर : Corona संक्रमण तेजी से फैल रहा है,इसको देखते हुए इंदौर टेंट हाउस ऑनर्स एसोसिएशन के द्वारा 10 दिवसीय 50000 निशुल्क मास्क वितरण कर रहा जिसका आज चोथे दिन है। विश्राम टेंट हाउस चिकमगलूर चौराहा जेल रोड पर लगभग 6000 मास्क का वितरण किया गया ।आज के मास्क वितरण में फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश टेंट एसोसिएशन , प्रजापत टेंट हाउस , विश्राम टेंट हाउस ,आकाश टेंट हाउस, गिरनार टेंट हाउस, कुशवाह साउंड , जेल रोड टेंट व्यापारी का सहयोग रहा ।
इस मौके में कार्यक्रम में इंदौर टेंट हाउस ऑनर्स एसोसिएशन के मुन्ना वर्मा, राजेश हार्डिया, मुकेश जायसवाल, मनोज कोठारी, अशोक कानूनगो, महेश शर्मा, महेंद्र नरवरे, मनीष साहू, राजू वर्मा, विजय दायर,रूपसिंह पवार,नवीन जैन जेल रोड के टेंट एवं लाईट साउंड व्यापारी एवं इंदौर टेंट हाउस ऑनर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।