छत्तीसगढ़ : रायपुर 19 जनवरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 20 जनवरी 2019 को दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी दोपहर 3.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और महासचिवों से संगठनवार वन टू वन चर्चा करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया का 21 जनवरी का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया शाम 7.40 बजे इंडिगों की नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।