छत्तीसगढ़ : रायपुर खनिज विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने जिला खनिज न्यास संस्थान की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की।उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि खनन प्रभावित क्षेत्रों व लोगों का ध्यान रखे बिना बड़े पैमाने पर राशि खर्च की गयी ।इसमें से अधोसंरचना के नाम पर गैर जरूरी निर्माण कार्यों पर 4553 करोड़ रू.के कार्य स्वीकृत हुए थे और 2520 करोड़ रू. खर्च किए गये।इस राशि का भारी दुरूपयोग अनावश्यक व अनुपयोगी निर्माण कार्यों में किया गया था। बघेल ने ऐसे स्वीकृत लेकिन शुरू नहीं हुए निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करने और निर्मित कार्यों की भी जांच कराने के निर्देश दिए। बघेल ने कहा कि इस राशि का उपयोग शिक्षा ,स्वास्थ्य,जीवन स्तर ,आजीविका के लिए किया जाना चाहिए जो इसका मूल उद्देश्य है।