रायपुर जिला उपाध्यक्ष ,पूर्व पार्षद मनोज प्रजापति के निधन हो जाने पर,भाजपा रायपुर जिला के आगामी 3 दिनों तक सारे कार्यक्रम स्थगित किये

Chhattisgarh

रायपुर। भाजपा के पार्षद रह चुके मनोज प्रजापति का कोरोना से निधन हो गया है. वो 20 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद मनोज प्रजापति की हालत बिगड़ती जा रही थी. जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनके निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है. ।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष ,पूर्व पार्षद मनोज प्रजापति जी के आकस्मिक निधन हो जाने पर,भाजपा रायपुर जिला के आगामी 3 दिनों तक सारे कार्यक्रम स्थगित किये जाते है।बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *