बेटमा : आशिक हुसैन एस आई थाना बेटमा ने बताया कि बेटमा के जीवन ज्योति कॉलोनी में भील समाज के मजदूर की 12 वर्षीय लड़की बिना मुंडेर के कुएं के पास बैठकर नहा रही थी जिसका पैर फिसलने पर वह कुएं में गिर गई जिसको डूबता देख उसकी बहन भी कुएं में कूद गई लड़कियों को डूबता देख रहवासियों ने एक लड़की को तो रस्सी के सहारे से निकाल दिया वहीं दूसरी लड़की को बेटमा थाना पर सूचना देकर बेटमा पुलिस के द्वारा एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया बड़ी मशक्कत के साथ 4 घंटे रेस्क्यू करने के बाद लड़की के शव को कुएं से बाहर निकाला गया और बेटमा के शासकीय अस्पताल में पीएम के लिए लाया गया।