SSP अजय यादव ने किया शहर के भीड़भाड़ व जाम वाले क्षेत्रों का निरीक्षण

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : रायपुर एसएसपी अजय यादव राजधानी  रायपुर शहर के  भीतर जहां जाम लगने वाले  प्रमुख मार्ग रामसागर पारा मार्ग, एमजी रोड, मालवीय रोड, केके रोड पचपेड़ी नाका , संतोषी नगर व रायपुरा ब्रिज के नीचे सर्विस रोड , आदि के नो पार्किंग जोन में वाहन चालकों द्वारा यातायात बाधित जगहों का आज निरीक्षण किया । शहर के भीतर यातायात की शुभम व्यवस्था बने रहे और पिकअप गाड़ियों की जाम ना हो, छोटी गाड़ियां भी पार हो सके व्यापारी प्रतिष्ठानों के सामने समान फेला रहते हैं जिसस  यातायात में लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है इस संबंध में अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया और इस दौरान ज्यादा जाम लगने वाले स्थानों पर अतिरिक्त बल लगाकर यातायात व्यवस्था बनाने निर्देशित किया गया और नगर निगम उड़नदस्ता के साथ मिलकर अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस मौके पर एसएसपी अजय यादव के साथ यातायात एएसपी एमआर मंडावी, डीएसपी  सतीश ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *