महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम के टिकरापारा मोटर कर्मषाला परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया

Chhattisgarh

रायपुर : आज नगर निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर ने नगर निगम रायपुर के टिकरापारा स्थित मोटर कर्मषाला परिसर का वहां पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण निगम उपअभियंता युवराज सिंह सिदार की उपस्थिति में किया।
महापौर ढेबर ने नगर निगम रायपुर के टिकरापारा मोटर कर्मषाला परिसर की वर्तमान प्राथमिक व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन आकस्मिक रूप से किया। महापौर ढेबर ने वहां अग्निषमन मुख्यालय होमगार्ड कार्यालय की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। महापौर  ढेबर ने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान टिकरापारा मोटर कर्मषाला सहित अग्निषमन मुख्यालय की सम्पूर्ण प्रषासनिक व्यवस्था का पूरे परिसर में सघन निरीक्षण किया। महापौर  ढेबर ने होमगार्ड के संबंधित अधिकारियों को अग्निषमन मुख्यालय होमगार्ड कार्यालय एवं टिकरापारा मोटर कर्मषाला परिसर को निगम उपअभियंता सिदार को अच्छी तरह निर्धारित मानको के अनुरूप प्रषासनिक तौर पर संचालित करना प्राथमिकता देकर सुनिष्चित करवाने के निर्देष दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *