रायपुर : वनमंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अख्तर का आज सुबह ही निधन हो गया। रामकृष्ण केयर अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। जानकारी मुताबिक उनको दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी और आज सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया था।