गांधीसागर के डूब क्षेत्र में राजस्व व पुलिस अधिकारी मुस्तैदी से काम करें – कलेक्टर श्री पुष्प

Madhyapradesh

मन्दसौर(मध्यप्रदेश)

पारस राठौर 9981977851

गांधी सागर के डूब क्षेत्र में राजस्व व

जिला कलेक्टर श्री मनोजपुष्प मन्दसौरI

पुलिस अधिकारी मुस्तैदी से काम करें – कलेक्टर श्री पुष्प

कलेक्टर ने बाढ़ की समीक्षा कर दिए निर्देश

मंदसौर 23 अगस्त 20/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने बाढ़ की समीक्षा कर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि गांधी सागर डूब क्षेत्र मैं मुस्तैदी के साथ काम करें। जो भी स्थिति बनती है, उसकी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें। निचली बस्तियों में दल लगातार भ्रमण करता रहे एवं तुरंत जायजा लेते रहे।

कलेक्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लेंगे जायजा

कलेक्टर श्री मनोज पुष्प मंदसौर शहर, शिवना नदी, मल्हारगढ़, रेतम बैराज व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे तथा वहां पर बाढ़ की क्या स्थिति है, इसके संबंध में मौके पर पहुंच कर जायजा लेंगे। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी मौके पर आवश्यकतानुसार प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *