कभी रमन सिंह ने सोचा कि झीरम की शहीदों की आत्मायें उसके बारे में क्या सोचती होगी : शैलेश नितिन

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक 22 अगस्त 2020। रमन सिंह के आत्मा को लेकर दिये गये बयान पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इस बयान से पहली बार पता चला कि रमन सिंह आत्मा-परमात्मा में विश्वास करते है। पहली बार पता चला कि वे आत्मा का अस्तित्व मानते है। अभी तक लगता नही था कि रमन सिंह आत्मा में विश्वास रखते है। कभी रमन सिंह जी ने सोचा कि कभी 2013 के बाद झीरम की घटना के बाद जिस तरीके से उन्होने राज्य सरकार के माध्यम से जांच को बाधित किया, जिस तरीके से भाजपा की केन्द्र सरकार से जांच को बाधित कर रही है। झीरम की शहीदो की आत्मायें उसके बारे में क्या सोचती होगी? 15 साल रमन सिंह के शासनकाल में हर दिन 3 किसान आत्महत्या करते थे। कभी रमन सिंह ने उन किसानो के आत्माओ के बारे में सोचा क्या? रमन सिंह जिस तरीके से हत्या, अनाचार, फर्जी मुठभेड़ से बस्तर में लगातार लोगो की जाने गई। सोनकू और बिजलू नाम के मिडिल स्कूल के छात्र को नक्सली बनाकर मारा गया। सारकेगुड़ा में पांचवी कक्षाओं के बच्चो की हत्याये हुई। कभी रमन सिंह ने उन दुखी आत्माओं के बारे में सोचा क्या? जब अटल जी के श्रद्वांजलि सभा में ठहाके लग रहे थे। रमन सिंह ने कभी अटल बिहारी जी के आत्मा के बारे में सोचा क्या, कि वे क्या सोच रही होगी?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि रमन सिंह अब बतायें कि क्या रमन सिंह के पास आत्मा है, या अभिषाक सिंह के विदेशी खातों में जमा करा दी गयी है? अब यह रमन सिंह को छत्तीसगढ़ के लोगो के बारे में बताना चाहिए। नसबंदी कांड में 17 माताओं की मौत के समय रमन सिंह जी की आत्मा वही थी क्या ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *