रायपुर : मंदिर हसौद इलाके के गोढी मैं भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री व क्षेत्र के विधायक डॉ शिवकुमार डहरिया का बयान कहा भारतीय जनता पार्टी की स्थिति पूरे देश में खराब है और परिणाम के नाम पर बजरंगबली के नाम पर गाय के नाम पर वोट मांगते थे अब वह चला नहीं तो इसलिए यह लोग लड़ाई झगड़े पर उतरा है, इनके पास कोई मुद्दा नहीं पूर्व सांसद रमेश बैस का गांव है वहां पर भाजपा के लोग पहुंचे हुए थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने स्वा सहायता महिला समूह की महिलाओं के साथ बदतमीजी की और भाजपाइयों ने भाजपा का झंडा वहां लगाने का काम किया तथा वहां पर गाली गलौज की अभद्रता की,गौठान समिति के सदस्य इसका विरोध किया। झंडा लगाने का इसी बात को लेकर विवाद हुई , महिला समूहों ने गांववासियों को सूचना देकर बुलाई। इसके बाद भाजपा के लोग भागे भी इसी बीच हो सकता है उनको चोट भी लगी हो, क्योंकि भगदड़ मची थी।