रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में अब नगर निगम मुख्यालय के तृतीय तल पर स्थित सभा कक्ष में नगर निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल की बैठक दिनांक 19 अगस्त 2020 बुधवार को दोपहर 12 बजे रखी गई है.यहाँ यह उल्लेखनीय है कि पूर्व में नगर निगम की एम.आई.सी. की बैठक दिनांक 17 अगस्त को होने वाली थी, जिसे नगर निगम सचिवालय ने अब महापौर ढेबर के आदेशानुसार निगम एम.आई.सी.की बैठक 19 अगस्त 2020 को दोपहर 12 बजे से निगम मुख्यालय में रखा है. उक्त जानकारी नगर निगम रायपुर के सचिव एवं कार्यपालन अभियंता हेमंत शर्मा ने दी है.