रायपुर : राजधानी से लगे पड़ोसी और नक्सल प्रभावित जिला धमतरी के जिला जेल के बंदियों को पेशी के लिए अब न्यायालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि जेल में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार दो वीडियो कांफ्रेंसिंग सिस्टम लगाया गया है। कांफ्रेंसिंग हाल में बैठकर बंदी सीधे न्यायालय से जुड़ेंगे और वार्ता कर सकेंगे।