पूर्व क्रिकेटर और यूपी के मंत्री चेतन चौहान का निधन….कोरोना पीड़ित होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती थे

Chhattisgarh

नई दिल्ली: यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन हो गया है. 11 जुलाई में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्‍हें एसजीपीजीआई में एडमिट कराया गया था.

इसके बाद उन्हें किडनी और ब्‍लड प्रेशर की समस्‍याएं शुरू हो गईं, जिसके बाद 15 जुलाई को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. बीच में दो बार चौहान की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद फिर पॉजिटिव आई थी. चेतन चौहान दो बार बीजेपी के लोकसभा सांसद रह चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *