शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों के मनोनीत अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन निरस्त

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर, 04 जनवरी 2019/राज्य शासन द्वारा प्रदेश के शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों में मनोनीत सदस्यों का मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। पूर्व में प्रभारी मंत्रियों द्वारा इन विद्यालयों के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को अध्यक्ष तथा सदस्य मनोनीत किया गया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मनोनीत अध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन निरस्त किए जाने के आदेश कल यहां मंत्रालय से जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार संस्था प्रमुख आगामी आदेश पर्यन्त विद्यालय के प्रबंधन एवं विकास संबंधी गतिविधियों का संपादन स्वयं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *