भूपेश सरकार किसानों की हितैसी है : गोपाल बाघे

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर ०४ जनवरीी,छत्तीसगढ़ रायगढ विधानसभा के कांग्रेस जिला युवक कांग्रेस के महासचिव गोपाल बाघे ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे पूर्व भजपा सरकार पिछले लगातार 15 वर्ष से सत्ता में काबिज रहा और किसानों को गुमराह कर 15 साल किसानों को पिछे ढकेलने में कोई कसर नही छोड़ा, किसानों की जीवन यापन करने के लिये थोड़ी सी भी चिंता नही किया ,जिससे किसानों की आर्थिक तंगी हमेशा बनी रहती थी। आये दिन किसान कर्ज से आत्महत्या करने पर मजबूर थे। युंका नेता गोपाल बाघे ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हमेशा किसानों को अपनी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व परेशान होना पड़ता था।जनवरी 2018 में किसानों ने कर्जा माफ,फसल बीमा,सूखाग्रस्त मुआवजा मांग को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आंदोलन छेड़े थे।भाजपा सरकार ने कर्जा मांफ को लेकर कोई भी पहल नही किये तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को किसानों दुवारा समस्या का अवगत कराया गया था।छत्तीसगढ़ में कंग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही किसानों की कर्जा माफ पहले दिन से ही फैसले लिये, और कर्जा माफ किया। किसानों  की हितैसी के लिये कई योजना तत्काल बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *