नेता प्रतिपक्ष चुनने पर्यवेक्षक बनकर भाजपा के नेता आए कांग्रेस रखेगी उसका पूरा ख्याल : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 02 जनवरी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष चुनने में भयभीत भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि ढोल-बाजा तो है पर भाजपा में दूल्हा कौन होगा तय नहीं? बिना दूल्हा बारात लेकर जायेगी भाजपा। भाजपा अपने किसी भी केंद्रीय नेता को छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष चुने पर्यवेक्षक बनाकर भेजें कांग्रेस की सरकार उसकी पूरी सुरक्षा का ख्याल रखेगी। भाजपा कार्यालय में सन 2000 में नेता प्रतिपक्ष चुने के दौरान मोदी के साथ हुई मारपीट धक्का मुक्की कुर्ता फाड़ने घटना का पुनवृत्ति होने नही देगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को मिले व्यापक जनादेश के बाद भाजपा करारी हार की खीज निकालने कांग्रेस में मुख्यमंत्री चयन में चल रही प्रक्रिया और मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया पर कई बार सवाल उठा रही थी। वही भाजपा अब तक तय नहीं कर पाई की नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में नेता प्रतिपक्ष बनने मची होड़ से लगता है भाजपा पूरे पांच साल तक नेता प्रतिपक्ष कौन होगा ये तय नही कर पायेगी। सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा में नेता प्रतिपक्ष बनने मची नूरा कुश्ती से बचने भाजपा को अपने 15 विधायको को पांच साल में होने वाले प्रत्येक विधानसभा सत्र के एक एक सत्र के हिसाब क्रमवार नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौप देना चाहिये। सत्ता में रहते भाजपा से जनता को निराशा ही हाथ लगी थी। अब जनता भाजपा से सशक्त विपक्ष की भूमिका भी उम्मीद नही कर रही है। जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा एक चेहरे के बजाय अपने संगठन में नेतृत्व निर्माण की ओर आगे बढ़े और विपक्ष में रहते हुए भाजपा अपने संगठन में नेतृत्व क्षमता को बढ़ा सकती है। उनको अपने चुने हुए 15 विधायकों को प्रत्येक विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष बनने की जिम्मेदारी सौंप नेतृत्वहीन हो चुकी भाजपा में नेतृत्व पैदा करना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *