मन्दसौर : प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व केबिनेट मंत्री व मल्हारगढ विधायक श्री जगदीश देवड़ा ने उज्जैन के चीफ इंजीनियर श्री एम पी सिंह से नाहरगढ़ – बिल्लोद पुलिया को ठीक कराने के लिए चर्चा की तथा कहा कि आप तुरंत मंदसौर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजे ओर मरम्मत का आंकलन कराए। क्योकि इस वर्ष भारी बारिश के चलते नाहरगढ़ – बिल्लोद पुलिया का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे क्षेत्र की जनता द्वारा मांग की जा रही है। जानकारी के बाद चीफ इंजीनियर एम पी सिंहः ने मंदसौर में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया । आकलन के पश्चात पीडब्ल्यूडी सड़क को मरम्मत का निर्देश मिला है और 4 या 5 दिन में कार्य भी शुरू हो जाएगा
