चित्रा पटेल : रायपुर : डीजीपी डीएम अवस्थी ने बैकुंठपुर में तैनात यातायात आरक्षक महेश मिश्रा को उत्साहवर्धन हेतु 1 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि महेश मिश्रा ने लॉकडाउन के दौरान समाज सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्हें पता चला कि मोची की दुकान चलाने वाले राजकुमार एवं अजय कुमार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण दुकान खोले हुए हैं। उन्होंने तत्काल दोनों के परिवार को 50-50 किलो चावल, 5-5 किलो चना व दाल प्रदान की और लॉकडाउन के दौरान दुकान ना खोलने की सलाह दी।