कृषि कानूनों पर पीछे हटे हैं, लेकिन फिर आगे बढ़ेंगे : तोमर

Chhattisgarh

नागपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयान से विवाद पैदा हो गया है। शनिवार को नागपुर में कृषि उद्योग प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर श्री तोमर ने जो कुछ कहा उससे लगता है कि आने वाले वक़्त में मोदी सरकार फिर से कुछ फेरबदल के साथ कृषि क़ानून वापस ला सकती है।

नागपुर में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘हम कृषि क़ानून लेकर आए थे, लेकिन कुछ लोगों को रास नहीं आया। लेकिन वो 70 सालों की आज़ादी के बाद एक बड़ा सुधार था। यह नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा था। लेकिन सरकार निराश नहीं है। हम एक क़दम पीछे हटे हैं, आगे फिर बढ़ेंगे क्योंकि हिन्दुस्तान का किसान इस मुल्क की रीढ़ की हड्डी है। जब हमारी रीढ़ मज़बूत होगी तो निश्चित रूप से देश मज़बूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *