राजधानी में बिना मास्क घूमने वालों को पुलिस ने कान पकड़ कराया सीट-अप्स,सीएसपी शर्मा ने खुद सड़क पर उतर संभाली कमान…देखिए वीडियो

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : दिनांक 2 मई 2020 , पूरी दुनिया जहां एक ओर कोरोना महामारी से पीड़ित है वही कुछ लोग राजधानी रायपुर में बिना मास्क बेफ़िक्र घूमते नज़र आए। उन्ही मनचलों को सीएसपी आज़ाद चौक सुनील शर्मा ने कसरत करवा दी।

सीएसपी शर्मा ने अपने पुलिस स्टाफ के साथ अपने क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान महोबा बाजार ओवरब्रिज के पास बिना मास्क लगाए बेवजह घूम रहे युवकों को रोक उठक-बैठक करवाई व समझाइश देते हुए मास्क का उपयोग करना सुनिश्चित करने की बात कहते हुए बिना वजह घर से नहीं निकलने की हिदायत भी दी। शर्मा ने युवकों को आपातकालीन स्थिति या आवश्यक सामाग्री लेने ही सड़क पर आने की बात कहते हुए पूरे वक्त निरंतर सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *