कायस्थ समाज चित्रगुप्त जयंती घरो में मनाएगा : संजय श्रीवास्तव

Chhattisgarh

रायपुर : कायस्थ समाज भगवान  चित्रगुप्त जयंती इस वर्ष घरों में मनाएगा ।  चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संयोजक संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से आज देश संघर्ष कर रहा है एवं कोरोनासे बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग सबसे महत्वपूर्ण है उत्सव एवं आयोजन में इसे नहीं रोका जा सकता अतः कायस्थ समाज छत्तीसगढ़ ने यह निर्णय लिया है की समस्त जन कायस्थ जन 30 अप्रैल को प्रातः 11:00 अपने घरों में ही  चित्रगुप्त  का पूजन हवन करेंगे एवं साया 7:00 बजे कोरोना से बचाव हेतु 7 दिए जला कर भगवान  चित्रगुप्त  से प्राथर्ना करेंगे ।

चित्रगुप्त जयंती आयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संयोजक संजय श्रीवास्तव,रज्जन श्रीवास्तव ,राम प्रकाश श्रीवास्तव ,राजेंद्र श्रीवास्तव प्रमोद खरे प्रदीप वर्मा सुदीप खरे रविंद्र वर्मा दिलीप वर्मा बसंत श्रीवास्तव वैभव श्रीवास्तव मुकुल श्रीवास्तव मंजुल श्रीवास्तव गजेंद्र श्रीवास्तव विट्ठल श्रीवास्तव पलाश श्रीवास्तव उषा रज्जन श्रीवास्तव शोभा श्रीवास्तव डॉ सीमा श्रीवास्तव संध्या वर्मा सारिका वर्मा श्वेता श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के समस्त कायस्थ जनों से अपील किया है कि वे इस वर्ष घरों पर ही चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर जयंती मनाए सभी ने छत्तीसगढ़ के समस्त कायस्थजनो को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *