छत्तीसगढ़ :हेमंत पटेल के द्वारा नगर पंचायत डभरा के एक युवक से मारपीट करते हुए जाति सूचक गाली दिया था।जिसमें हेमंत पटेल के विरूद्ध हरिजन एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।उक्त मामले के बाद हेमंत पटेल फरार हो गया था जिसे डभरा पुलिस के द्वारा दिनांक 12/03/2019 को रात्री को गिरफ्तार कर जांजगीर जेल भेजा गया है।यह व्यक्ति पूर्व में भा.ज.यु.मो. का जिलाध्यक्ष था हेमंत पटेल है जिसने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया था यह वही हेमंत पटेल , जिसने तत्कालीन मंत्री अजय चंद्राकर को धमकी दी थी यह वही हेमंत पटेल है जिसने डभरा कन्या शाला की स्वीकृति होने के बाद भी बनने से रोक तथा शासकीय महाविद्यालय के विकास को रोका बच्चों को उनके अधिकारो से दूर करने का काम किया।यह वही हेमंत पटेल है जिसने पुरे चंद्रपुर क्षेत्र में आतंक पैदा कर दिया था।
ऐसा कोई वर्ग नही जिसे इसने अपने पद,पॉवर से परेशान ना किया हो इनके जेल जाने से मुझे व मेरे से जुड़े किसी व्यक्ति को लाभ नही है परन्तु आज सभी वर्ग के लोग इसकी गिरफ्तारी से अपने ऊपर हुए अत्यचारों का परिणाम मान रहे है