रायपुर – आज नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के निर्देष पर नगर निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग अमले ने जोन कमिष्नर प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व व जोन नगर निवेष अभियंता अजीत सिंह राठौर की उपस्थिति में जोन 8 के तहत रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 2 के कबीर नगर क्षेत्र में एक निजी आवास की छत पर निगम की बिना अनुमति नियम विपरीत अवैध रूप से संचालित किये जा रहे एयरटेल कंपनी के अवैध मोबाईल टावर को अभियान चलाकर सील बंद करने की कडी कार्यवाही की।
नगर निगम जोन 8 नगर निवेष विभाग अमले ने आज कार्यवाही के तहत अवैध मोबाईल टावर को ताला लगाकर सीलबंद कर दिया गया एवं उक्त अवैध मोबाईल टावर के संचालन हेतु प्रयुक्त वायर एवं फ्यूज को स्थल पर अभियान के दौरान जप्त कर लिया गया। स्थल पर नियमानुसार पंचनामा कार्यवाही की गई एवं संबंधित भूमि स्वामी को नोटिस जारी की गई। विद्युत कनेक्षन विच्छेद कर संबंधित अवैध मोबाईल टावर बंद कर दिया गया।