रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव की माँ राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूचना मिलते ही मेदांता अस्पताल पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोक संतृप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।मुख्यमंत्री ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताते हुए गहरा शोक जताया है।