रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री सरगुजा महाराज टी एस सिंहदेव की माता राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का आज दुखद निधन हो गया। राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव अविभाजित मध्यप्रदेश में सिंचाई मंत्री रही हैं।
खाद्य मंत्री ने इस शोक की घड़ी में सिंहदेव सहित उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं और राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। राजमाता सिंहदेव ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें ली, वे लंबे से बीमार थीं।