बृजमोहन ने नई दिल्ली में नड्डा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी

Chhattisgarh

रायपुर/20/01/2020/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जय प्रकाश नड्डा को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।  नड्डा ने भी मोहन भैया की बधाई सहर्ष स्वीकार कहकर संबोधित किया। गौरतलब है कि  अग्रवाल व  नड्डा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दौरान के साथी रहे हैं। इसी वजह है कि दोनों के बीच मित्रवत संबंध सदैव से रहे हैं।  नड्डा के अध्यक्ष बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी को पुनः एक सक्षम नेतृत्व प्राप्त हुआ है। वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से जन-जन को जोड़कर एक नया आयाम स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *