नक्सली संगठन में जन मिलिशिया सदस्य पाईप बम व विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार

Chhattisgarh

बासागुड़ा : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर  सुदरराज पी के दिशा निर्देशन में पुलिस अधीक्षक बीजापुर  दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिर्जा जियारत बेग, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आवापल्ली  विनोद मिंज के कुशल मार्ग दर्शन में थाना बासागुड़ा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त टीम नक्सली गश्त सर्चिंग, पर ग्राम पेद्दागेलुर, पूवर्ती, जोनागुड़ा की ओर रवाना हुये थे ।

अभियान के दौरान पेद्दागेलुर और पूवर्ती के मध्य पूर्व से घात लगाये बैठे नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दिये । पुलिस बल के द्वारा आत्मसुरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में नक्सली घने जंगल पहाड़ का फायदा उठाकर भाग खड़े हुये, पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर 01 नक्सली को भागते हुये पकड़ा गया जिसके कब्जे से पाईप बम, विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पीटठू, बरामद किया गया । पकड़े गये नक्सली का नाम *माड़वी कोसा पिता माड़वी धुरवा उम्र 19 वर्ष साकिन पूवर्ती थाना जगरगुण्डा* , पकड़ा गया नक्सली संगठन में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करना बताया । थाना बासागुड़ा में विधिवत कार्यवाही उपरान्त दिनांक 20.01.2020 को न्यायालय पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *