रायपुर 02 सितंबर 2020/संभागायुक्त जी आर चुरेंद्र खरीफ गिरदावरी सहित अन्य महत्वपूर्ण व प्राथमिकता के समसामयिक विषयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से समीक्षा व चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि रायपुर संभाग अंतर्गत जिला मुख्यालय की स्वान के वीसी सिस्टम के माध्यम से खरीफ गिरदावरी, डायवर्सन, कोविड-19, वृक्षारोपण, गोधन न्याय योजना व गौठान प्रबंधन, विद्यालयों की सफाई व तैयारी, तहसील कार्यालय के प्रबंधन आदि विषयों पर उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा चर्चा ,मार्गदर्शन व समीक्षा विषयक बैठक रखा गया है। जो जिला मुख्यालय में लिया जाएगा। उन्होंने अनुविभाग एवं तहसील स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों को जनपद पंचायत के स्वान वी सी हाल में जानकारी के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
संभागायुक्त जी आर चुरेंद्र ने बताया कि वे रायपुर जिला के अधिकारियों से 3 सितंबर को शाम 4ः00 बजे, महासमुंद जिला के अधिकारियों से 4 सितंबर को दोपहर 3ः30 बजे, गरियाबंद जिला के अधिकारियों से 5 सितंबर को प्रातः 11ः30 बजे, धमतरी जिला के अधिकारियों से 5 सितंबर को ही 3ः30 बजे तथा बलोदा बाजार जिला के अधिकारियों से 9 सितंबर को दोपहर 3ः30 बजे उक्त महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। आयुक्त कार्यालय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई है।