नारायणपुर में लगभग 66.99 प्रतिशत मतदान हुआ

Chhattisgarh

नारायणपुर : नारायणपुर जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद में 15 पार्षद पदों के लिए हो रहे चुनाव के लिए 20 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। मिली जानकारी अनुसार लगभग 66.99 प्रतिशत मतदान हुआ। लगभग 10990 मतदाताओं ने अपने प्रयोग किया। नगर पालिका क्षेत्र में 16405 मतदाता हैं। आज हुए मतदान में 5907 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 5083 पुरूष मतदाताओं ने भी मतदान किया। पुरूषों के मुकाबले महिला मतदाताओं ने मतदान में बढ-़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *