रायपुर/3दिसंबर 2019। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया एवं प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव दिनांक आज 3 दिसंबर मंगलवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 2ः20 बजे माना विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव दोपहर 3 बजे से प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव दिनांक 04 दिसंबर 2019 बुधवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाग लेंगे और रात्रि 07ः40 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।