डभरा : जांजगीर चांपा जिले के डभरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोरसी में एक व्यक्ति खेत के पानी को मोटर पंप से निकाल रहे थे ताकि खेत मे पानी कम होने से सुख जाता और खेत की धान की कटाई कर सके,, तभी बगल के खेत में धान कटिंग करने वाली मशीन आ रही थी उसी को बचाने के दौरान लगे बिजली के तार के करेंट की चपेट में आने से रामसिंह पटेल की मौत हो गई वही दूसरा किसान हेतराम पटेल विधुत तार के करंट से झुलस गया जिसे इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ केंद्र डभरा लाया गया, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा रामसिंह पटेल को मृत घोषित कर दिया गया वही दूसरा किसान हेतराम पटेल का ईलाज चल रहा है।दोनों किसान आपस मे भाई-भाई है। पीड़ित किसान हेतराम पटेल शिवनाथ पटेल मृतक का भाई ने जानकारी दी।