छत्तीसगढ़ : मतगणना की देखरेख के लिए एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के रायपुर प्रवास के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया है कि पूनिया जी 9 दिसंबर को संध्या 7:00 बजे दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो के नियमित विमान के द्वारा रायपुर आ रहे हैं । मतगणना के दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पूनिया स्वयं राजीव भवन में उपस्थित रहेंगे और सभी जिला मुख्यालयों से आने वाली चरण वार मतगणना की जानकारी की सीधी देखरेख करेंगे। मतगणना के लिए राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना प्रदेश कांग्रेस के द्वारा की जा रही है जो जिलेवार और चरण वार मतगणना की जानकारी संकलन का काम करेगा।