बीजापुर बिजली लाइन में फाल्ट सुधारने के दौरान झुलसे कर्मचारी

Chhattisgarh

बीजापुर-बीजापुर जिले के भोपालपटनम में बिजली लाइन में फाल्ट सुधारने के लिए खंबे पर चढ़े 2 कर्मचारी करंट लगने से झुलस गए।हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां दोनों का इलाज जारी है।

बीजापुर भोपालपटनम ब्लॉक में बिजली लाइन में फाल्ट सुधारने के लिए खंबे पर चढ़े 2 लाइन मैन अचानक करंट की चपेट में आ गए,जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।बिजली कर्मचारी तिमेड़ से गोटाइगुड़ा के बीच बिजली लाइन में फाल्ट सुधारने का काम कर रहे थे।इसी दौरान दो कर्मचारी अचानक करंट की चपेट में आ गए।

कर्मचारी ने बताया कि लाइन इंस्पेक्टर के शट डाउन करने के बाद सभी फाल्ट सुधारने गये थे। इसी दौरान एक कर्मी खंबे पर चढ़कर फाल्ट सुधार रहा था और दूसरा खंबे के नीचे खड़ा था।तभी अचानक कंडक्टर तार में करंट आ गया।जिससे खंबे पर चढ़ा कर्मी करंट की चपेट में आ गया।करेंट की चपेट में आने से उसके कपड़ों में आग लग गई और कर्मी खंबे से नीचे खेत में जा गिरा।खेत में पानी होने के कारण आग तो बुझ गई, लेकिन खंभे से गिरने के कारण वो बुरी तरह के जख्मी हो गया है।वहीं करंट से निकली चिंगारी से नीचे खड़ा दूसरा कर्मी भी घायल हो गया है।हादसे के तुरंत बाद साथी कर्मियों ने दोनों घायलों को उठाकर बिजली विभाग के पिकअप से भोपालपटनम अस्पताल पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *