कोरिया(बैकुंठपुर) दैनिक चैनल इंडिया की ब्यूरो चीफ कमरून निशा के द्वारा बताया गया कि नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वधान में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर सर्व पत्रकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहे, साथ ही बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक भैयालाल राजवाड़े की गरिमा में उपस्थिति रही इसी के साथ कोरिया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अन्य कई जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूरी गरिमा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को साल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही पत्रकारिता जगत में कार्य करने वाले उत्कृष्ट पत्रकारों को भी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में संभाग स्तर से भी आए कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पत्रकार देश के चौथे स्तंभ के रूप में काम करते हैं समाज के एक आईना के रूप में अच्छाइयों और बुराइयों के दोनों पहलुओं को दिखाते हैं और जो गलत होता है, उसको सही करने के लिए शासन प्रशासन संज्ञान लेकर काम करता है पत्रकार कमरून निशा ने बताया कि पत्रकारिता एक तरह से कहा जाए तो समाज को सही रास्ते पर चलने की एक कला होती है ।
कार्यक्रम में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे कार्यक्रम को विस्तृत रूपरेखा देने के लिए नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन कोरिया जिला के अध्यक्ष अजीम अंसारी और उनके कुशल टीम ने कार्यक्रम को भव्य और दिव्य रूप देने के लिए बेहतर कार्य किया।1