खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्राइन बोर्ड का फैसला

Uncategorized

जम्मू। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की खराब मौसम की चेतावनी के बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने एहतियातन वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।श्राइन बोर्ड ने बताया कि यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल श्राइन बोर्ड के आधिकारिक निर्देशों एवं सूचनाओं का पालन करें।

बोर्ड के अनुसार, अधिकारी लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही मौसम सामान्य होगा और यात्रा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया जाएगा, वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *