रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2002 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए प्रमुख सचिव (Principal Secretary) के पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 19 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-15 में पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।आदेश के अनुसार, डॉ. रोहित यादव वर्तमान में वित्त विभाग के सचिव तथा जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पदोन्नति के बाद उन्हें प्रमुख सचिव, वित्त विभाग के साथ जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव तथा पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, डॉ. कमलप्रीत सिंह, जो वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव हैं, उन्हें पदोन्नति के बाद प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।दो पदों पर पदोन्नति के लिए निर्धारित हुई थीं रिक्तियांआदेश में उल्लेख किया गया है कि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT), नई दिल्ली के पत्र क्रमांक 11031/6/2014-AIS-II, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 के माध्यम से प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति के लिए दो रिक्तियों का निर्धारण किया गया था। इसी के आधार पर राज्य शासन ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है।सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजत कुमार के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी यह आदेश छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों को अब प्रमुख सचिव स्तर की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।