मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हज कमेटी चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने की सौजन्य मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

Uncategorized

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ युवाओं के सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *