बड़ी राहत! सोना-चांदी हुआ सस्ता, लगातार तीसरे दिन टूटी कीमतें; खरीदारी का सुनहरा मौका

Uncategorized

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार से आम ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गिरते भावों के चलते सोना तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जबकि चांदी भी छह महीने के सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रही है।बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, सोने की कीमत में 2,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जिसके बाद इसका भाव घटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है।

वहीं चांदी 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2.26 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है।विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर की चाल और निवेशकों की बिकवाली के चलते कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। यदि यही रुख जारी रहा, तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।लगातार गिरते दामों के बीच सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह और निवेश के लिए खरीदारी करने वालों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *