यातायात पुलिस उल्लंघन कर्ता के घर ई० चालान भेज करेगी करवाई

Uncategorized

छत्तीसगढ़ : रायपुर 27 नवम्बर: अटल नगर नया रायपुर में वाहन चालको द्वारा लगातार लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार वहां चलाने एवं रॉन्ग साइड वाहन चला कर दुर्घटना जन्य स्थिति उत्पन्न कर दूसरों के जीवन के लिए संकट उत्पन्न करने वाले वाहन चालको पर लगाम लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा अटल नगर स्थित कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर की सहायता से चौक चौराहा पर लगे कि cctvi कैमरा से वाहन का फुटेज निकालकर आरटीओ की वेबसाइट से वाहन मालिक का नाम पता निकलवा कर वाहन चालक के घर ई०चालान नोटिस भेज कर कारवाही करेगी!

Dsp ट्राफिक श्री सतीश ठाकुर* ने बताया कि नया रायपुर अटल नगर में सभी प्रकार के वाहन चालको द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार एवं रॉन्ग साइड वाहन चला कर दूसरों की जान खतरे में डालने वाले के विरुद्ध लगातार शिकायत प्राप्त हो रहा है! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशानुसार अब यातायात पुलिस रायपुर द्वारा ऐसे सभी प्रकार के वाहन चालको पर लगाम लगाए जाने के उद्देश से कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर की सहायता से अटल नगर के चौक चौराहों एवं प्रमुख मार्गो में लगे cctv कैमरा से फुटेज निकालकर आरटीओ की वेबसाइट से इनके घर का पता निकालकर घर के पते पर ई० चालान नोटिस भेजकर कारवाही करेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *