रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपुर के इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय ‘सियान सेवा महाकुंभ’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों ने वयोवृद्धजनों का सम्मान किया और उनसे संवाद कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर वृद्धजनों के सम्मान, सेवा और समुचित देखभाल के महत्व पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद समाज एवं राष्ट्र को निरंतर सही दिशा दिखाने का काम करता है। उन्होंने सभी से वृद्धजनों की सेवा, सम्मान और बेहतर देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव तथा छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वयोवृद्धजन उपस्थित रहे।a
संदेश: बुजुर्गों का सम्मान केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और संस्कारों का प्रतीक है।