गांधी-शास्त्री जयंती पर रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा, सद्भाव और एकता का दिया संदेश

Uncategorized

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राज्य मुख्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की विविधता उसकी ताकत है। धर्म, भाषा और परंपराओं में भिन्नता के बावजूद आपसी सम्मान, सद्भाव और भाईचारे की भावना राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाती है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष अजय शुक्ला, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *